Homeउत्तर प्रदेशपति ने चाकू से गला रेतकर की थी पत्नी की हत्या, मोबाइल...

पति ने चाकू से गला रेतकर की थी पत्नी की हत्या, मोबाइल पर बात करने से था नाराज

6 / 100 SEO Score

कोठी, बाराबंकी – पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने का मामले में बुधवार स्वाट टीम और थाना कोठी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 10 अप्रैल 2025 की है। मृतका राजकुमारी की मां गुलाब देई निवासी  मसौली ने कोठी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मैनुअल व डिजिटल जांच के बाद आरोपी पति सूर्यलाल धीमान को श्रठै ब्रिक फील्ड भट्ठा मोड़, मीरापुर से गिरफ्तार किया।पूछताछ में सामने आया कि राजकुमारी की शादी सूर्यलाल से करीब 4 साल पहले हुई थी। सूर्यलाल को अपनी पत्नी के मोबाइल पर ज्यादा बात करने से परेशानी थी। इसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़े होते थे। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के किसी और से अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते 10 अप्रैल को सूर्यलाल ने चाकू से अपनी पत्नी का गला रेत दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी सूर्यलाल धीमान लाला पुरवा मजरे सेमरावां, थाना कोठी, बाराबंकी का रहने वाला है।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular