Homeउत्तर प्रदेशबाइक सवार ने पूर्व प्रधान को मारी टक्कर भाई ने पुलिस अधीक्षक...

बाइक सवार ने पूर्व प्रधान को मारी टक्कर भाई ने पुलिस अधीक्षक को दिया प्रार्थना पत्र

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – थाना मसौली के ग्राम लालपुर मजरे भारथीपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान रोहित तिवारी व भतीजे रवि तिवारी  10 अप्रैल को समय करीब रात्रि 9 बजे अपने पैतृक गांव से अपने घर बाराबंकी आ रहा था कि थाना सफदरगंज चैराहे से लगभग 300 मीटर पहले सड़क किनारे खड़े होकर जरूरी कार्य से रोहित तिवारी व भतीजे रवि तिवारी दोनों लोग रुके इसी दौरान तेज गति से एक बाइक अपाचे यू पी 41 बी एन 4862 ने रोहित तिवारी को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया टक्कर इतनी जोरदार थी वहां के आस पास खड़े लोग भौचक्के हो गए और घायल रोहित तिवारी मूर्छित हो गये मौके की नजाकत देख बाइक सवार युवक बाइक मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।आसपास के लोगों ने उक्त घटना को देखा मौके पर पहुंची थाना सफदरगंज पुलिस  ने उक्त अपाचे बाइक को अपने लेकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज हेतु जैदपुर सीएचसी भेजवाया जहाँ गंभीर हालत देख कर डॉक्टरो ने जैदपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया समुचित इलाज हेतु घायल रोहित तिवारी के बड़े अधिवक्ता मनोज तिवारी ने रेनबो हॉस्पिटल बाराबंकी में भर्ती कराया चिकित्सीय परीक्षण से ज्ञात हुआ कि घायल रोहित के पैर में फैक्चर है जिसका इलाज चल रहा है! उक्त मामले में घायल के भाई ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular