Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवेे पर युकिलिप्टस का पेड़ गिरा, बालबाल बचे राहगीर

लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवेे पर युकिलिप्टस का पेड़ गिरा, बालबाल बचे राहगीर

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवेे पर स्थित लक्षबर बजहा चैराहे पर युकिलिप्टस का पेड़ गिरने से करीब एक घंटे हाइवे जाम रहा। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। वन विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत कर पेड़ को हटाकर हाइवे को जाम मुक्त कराया।
प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार की शाम को तेज हवाओं एव बारिश के बीच लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लक्षबर बजहा के पास युकिलिप्टस का एक बड़ा पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आया। पेड़ गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों के साथ वन विभाग के लोगों ने पेड़ को काटकर आवागमन चालू कराया।
इस दौरान वाहनों में यात्रा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular