Homeउत्तर प्रदेशबोलेरो डीसीएम और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक...

बोलेरो डीसीएम और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत

7 / 100 SEO Score

अमेठी – जायस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रायबरेली-सुल्तानपुर राज् मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिल एरिया के पास तेज रफ्तार में चल रही एक बोलेरो, डीसीएम और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो वाहन ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान सामने से आ रही बाइक और पीछे से आ रही डीसीएम से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार युवक दूर जा गिरे और बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। तिलक चढ़ाने जा रहे थे बाइक सवार, हादसे में घायल हुए युवक तिलक चढ़ाने के लिए जा रहे थे। इनमें से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी तीन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की शिनाख्त स्थानीय गांव निवासी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही जायस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular