Homeउत्तर प्रदेशदूल्हे ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

दूल्हे ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

2 / 100 SEO Score

अमेठी जनपद – अमेठी में शुक्रवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। गौरीगंज कोतवाली के बनी गांव के पास एक दूल्हे ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रवि यादव (30 वर्ष), पुत्र राम किशोर यादव निवासी सूची, रायबरेली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रवि यादव की बारात रायबरेली से आजमगढ़ जा रही थी। बनी गांव के पास अचानक दूल्हे ने गाड़ी रुकवाई और रेलवे ट्रैक की ओर पैदल चल पड़ा। तभी वाराणसी-लखनऊ रेलमार्ग पर आ रही मालगाड़ी के सामने वह कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सब कुछ इतना अचानक हुआ कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। शादी की खुशी चंद पलों में मातम में बदल गई। सूचना मिलते ही दुल्हन पक्ष में भी शोक की लहर दौड़ गई और पूरा माहौल गमगीन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गौरीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जांच की जा रही है। गौरीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

2 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular