Homeउत्तर प्रदेशबन्दर ने पांच लोगों को काटा, ग्रामीणों में डर का महौल

बन्दर ने पांच लोगों को काटा, ग्रामीणों में डर का महौल

6 / 100 SEO Score

दोस्तपुर, सुल्तानपुर – गंगापुर भुलिया गांव में पिछले तीन दिनों से एक लंगूर ने उत्पात मचा रखा है। वह अब तक पांच लोगों को काट चुका है। उसे देखकर लोग भाग खड़े होते हैं। महिलाओं और बच्चों में भय व्याप्त है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी थी। वन विभाग के कर्मचारी गांव पहुंचे और पटाखा छुड़ाकर लंगूर को भगा दिया। वन कर्मियों के जाने के बाद लंगूर फिर गांव में पहुंच गया। गांव के संतोष पांडेय, गुड्डू पांडेय ने बताया कि तीन दिन के भीतर लंगूर पांच लोगों को काट चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक, लंगूर कहीं से भटक कर गांव में आ गया है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उपजिलाधिकारी उत्तम तिवारी व थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह को भी दी है।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular