Homeउत्तर प्रदेशतेज आंधी-तूफान से ग्रामीण की पक्की दीवार धराशायी, घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्तक्षेत्रीय...

तेज आंधी-तूफान से ग्रामीण की पक्की दीवार धराशायी, घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्तक्षेत्रीय प्रशासन को दी गई सूचना, पीड़ित ने मुआवजे की लगाई गुहार

7 / 100 SEO Score

त्रिलोकपुर, बाराबंकी – तहसील रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत बुधेड़ा में शनिवार की भोर एक तेज आंधी-तूफान ने ग्रामीणों के जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवा के झोंकों और बारिश के कारण गांव में कई स्थानों पर नुकसान की सूचना है, जिसमें ग्रामीण कमलेश कुमार वर्मा का घर प्रमुख रूप से प्रभावित हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमलेश कुमार वर्मा के मकान की पक्की ईंटों से बनी दीवार तेज हवाओं के कारण भरभराकर गिर गई। दीवार के साथ ही टिन शेड भी तेज हवा में उड़ गया, जिससे मकान के अंदर रखी घरेलू वस्तुएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के समय घर के सदस्य अंदर ही मौजूद थे, पर सौभाग्यवश किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पीड़ित कमलेश कुमार ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग करते हुए घटना की जानकारी ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक कुमार को दे दी गई है। लेखपाल ,द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने की बात कही गई है। प्रशासन की ओर से शीघ्र राहत कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ग्राम पंचायत बुधेड़ा में इस आंधी-तूफान के चलते अन्य लोगों के घरों और खेतों को भी आंशिक नुकसान पहुंचने की खबरें हैं। ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल व्याप्त है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular