Homeउत्तर प्रदेशशादी के दुसरे दिन ही प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन

शादी के दुसरे दिन ही प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन

7 / 100 SEO Score

धम्मौर, सुलतानपुर – दुल्हन के पिता ने गुमशुदगी का केस धम्मौर थाने में दर्ज कराया। शहर से सटे अमहट चौराहे के पास बीते सोमवार को वह अपने प्रेमी के साथ धम्मौर पुलिस को मिली। ससुराल पक्ष के लोगों ने दुल्हन की दोबारा विदाई कराने से मना कर दिया। दोनों पक्ष ने सुलह-समझौता से रिश्ता तोड़ दिया है। धम्मौर के एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री (22) का विवाह 16 अप्रैल को हुआ। 17 अप्रैल को घरातियों ने दुल्हन की विदाई की। वह ससुराल पहुंची। 18 अप्रैल को प्रीत भोज कार्यक्रम हुआ। 19 अप्रैल की सुबह दुल्हन ससुराल से अपने मायके पहुंची। वह घर से बिना किसी को कुछ बताए निकली। पिता ने धम्मौर थाने में 20 अप्रैल को गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। पुलिस उसे खोज रही थी। सोमवार को अमहट चौराहे के पास नवविवाहिता पुलिस को मिल गई। पुलिस के मुताबिक, उसके साथ एक युवक भी था। दोनों ने बताया कि वह एक-दूसरे से प्रेम करते हैं, दोनों बालिग हैं। पुलिस दोनों को धम्मौर थाने ले गई। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों को दुल्हन के लापता होने की जानकारी मिली तो दुल्हन के पति ने उसे अपने साथ रखने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि दुल्हन को घरवालों के सुपुर्द किया गया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular