Homeबड़ी खबरआज पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आतंकवाद के विरुद्ध ABVP के...

आज पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आतंकवाद के विरुद्ध ABVP के छात्रों द्वारा रोष यात्रा एवं प्रदर्शन किया गया

6 / 100 SEO Score

पलवल – आज पलवल दूधौला श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में एक जोरदार रोष यात्रा निकाली गई। इस दौरान छात्रों ने “आतंकवाद मुर्दाबाद”, “हिंदुस्तान ज़िंदाबाद”, और “हम सब की एक ही मांग – आतंकवाद पर लगे पूर्ण विराम” जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए। इस रोष यात्रा में आयुष आर्य, मनमोहन नगर मंत्री अभाविप, प्रियांशु बंसल, नीरज राणा, आकाश, संजय कुंडू, अभय सहित कई छात्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी छात्रों ने एक स्वर में आतंकवाद की कठोर निंदा की और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय की मांग की। वही छात्रों का कहना था कि “विकसित भारत में आतंकवाद के लिए कोई स्थान नहीं है” और देश की एकता, अखंडता तथा सुरक्षा के लिए युवाओं को जागरूक व संगठित रहना चाहिए। युवाओं ने सरकार से आतंकवादियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्रों ने शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। सभी ने वीर शहीदों की शहादत को याद किया और यह संकल्प लिया कि देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए हर स्तर पर सतर्क रहेंगे।खास बात यह रही की यह रोष यात्रा विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रभक्ति, संवेदनशीलता और युवाओं की जागरूकता का प्रतीक बनकर उभरी तथा समाज के प्रति विद्यार्थियों की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता को उजागर करने वाला एक प्रभावशाली प्रयास रही।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular