Homeबड़ी खबरपलवल में आज राष्ट्रीय बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद तथा धार्मिक...

पलवल में आज राष्ट्रीय बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद तथा धार्मिक सामाजिक संस्थाएं के हजारों महिला पुरुषों द्वारा हिंदू नर संहार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया

6 / 100 SEO Score

पलवल – पलवल में आज हिंदू नर संहार के खिलाफ राष्ट्रीय बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद तथा धार्मिक सामाजिक संस्थाएं के हजारों महिला पुरुषों द्वारा आक्रोश प्रदर्शन किया गया।
हाल ही में पहलगाम में पर्यटकों पर हुई आतंकी घटना एवं हिंदू नर संहार ने पूरे देश को झकझोर दिया है। पहलगाम आतंकी हमले से हर आंखें नम हैं वही आतंकियों का यह घृणित कुकृत्य,शान्ति प्रिय पूरी मानवता को बड़ी चुनौती दे रहा है। जहां यह आतंकी हमला पूरी मानवता को शर्मशार करने वाली घटना है।
वही रोष प्रदर्शन में मौजूद राष्ट्रीय बजरंग दल से मुनीष भारद्वाज, पलवल अग्रवाल सभा के संरक्षक ओमप्रकाश गुप्ता, शैलेंद्र सिंगला, पंचवटी मंदिर के महंत ऋषि महाराज, पलवल ब्राह्मण सभा के प्रधान अमन भारद्वाज एवं पूर्व प्रधान शंभू पहलवान, डॉ राजेश मंगला, रवि गुप्ता, प्रमुख समाजसेवी पंडित शिवदत्त फौजी, महेंद्र हाजीपुरिया, वरिष्ठ एडवोकेट लखपत सिंह, पूर्व पार्षद चांद की राम गुप्ता, एवं महिलाओं में प्रमुख रूप से पलवल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा आशा भारद्वाज, महामंत्री वरिष्ठ एडवोकेट किरण शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेत्री क्रांति शर्मा, संगीता गर्ग, शालू सैनी, आदि महिला एवं पुरुषों ने संयुक्त रूप से कहा यह हमला केवल कुछ निर्दोष लोगों की हत्या नहीं,बल्कि देश की अमन और शांति पर सीधा सीधा हमला है। हिंसक व घृणित मानसिकता के ऐसे लोगों को सभ्य मानव समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस दु:ख को शब्दों में तो व्यक्त नहीं किया जा सकता। इसलिए गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए। ऐसे आतंकियों को केंद्र भाजपा सरकार को सबक सिखाना चाहिए।
उन्होंने कहा जिन आतंकवादियों ने बेगुनाह मासूम लोगों को बेगुन मारा उन सभी आतंकियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस्लामी जिहादी कट्टरपंथियों द्वारा पोषित किया गया यह आतंकवाद एक ऐसा नासूर है जो पूरे देश की एकता और अखंडता को कलंकित करने का काम कर रहा है। इस बर्बरता एवं घृणित कुकृत्यके खिलाफ श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल एवं राष्ट्रीय बजरंग दल पलवल द्वारा संयुक्त रूप से पलवल मीनार गेट पर आक्रोश प्रदर्शन किया गया वही पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। सायं 6बजे शहर के धार्मिक एवं सामाजिक महिलाओं एवं पुरुषों ने पहुँच कर आक्रोश प्रदर्शन में शामिल होकर मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular