Homeबड़ी खबरपलवल ताऊ देवीलाल टाउन पार्क का होगा कायाकल्प शहर को मिलेगा पहला...

पलवल ताऊ देवीलाल टाउन पार्क का होगा कायाकल्प शहर को मिलेगा पहला एस्पिरेशनल टॉयलेट

6 / 100 SEO Score

पलवल – पलवल नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. यशपाल ने आज ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में चल रहे नवीनीकरण और सौंदर्यकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ निरीक्षण के दौरान नगर परिषद पलवल के उप प्रधान श्री मनोज कुमार बंधु, वार्ड पार्षद श्री संजय छावड़ा, तथा पार्षद श्री अनिल गोसाईं भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने कार्यों की प्रगति को मौके पर देखा और नागरिक हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासनिक एवं तकनीकी स्तर पर इस निरीक्षण में निम्न अधिकारी कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा म्युनिसिपल अभियंता विनोद गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता हर्ष कुमार, आदि भी उपस्थित रहे। वही डॉ. यशपाल ने कहा कि नगर परिषद द्वारा शहर वासियों को एक स्वच्छ, सुंदर और सुविधा-युक्त सार्वजनिक स्थल प्रदान करने की दिशा में यह एक अहम कदम है। पार्क के नवीनीकरण के उपरांत यह स्थान केवल एक पार्क नहीं, बल्कि एक सामुदायिक प्रेरणा केंद्र बनेगा।पार्क में प्रमुख सुविधाएं हरा-भरा और आकर्षक गार्डन बच्चों के लिए आधुनिक झूले व खेल उपकरण ओपन जिम,वॉकिंग ट्रैक और बैठने की समुचित व्यवस्था ऊर्जा संरक्षण हेतु एलईडी लाइटें और सबसे खास शहर का पहला एस्पिरेशनल टॉयलेट
वही एस्पिरेशनल टॉयलेट में आधुनिक स्वच्छता तकनीक जैसे ऑटोमैटिक फ्लश, सेंसिंग नल, दिव्यांग अनुकूल डिज़ाइन, सुगंधित वेंटिलेशन और स्वच्छता आधारित चित्रकारी शामिल होगी। यह टॉयलेट पलवल शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। डॉ. यशपाल ने अपने वक्तव्य में कहा “समर्पण, संकल्प और सही दिशा में प्रयास ही विकास का रास्ता है। हमारा उद्देश्य पलवल को स्वच्छ, हरित और आधुनिक बनाना है। इसमें जनभागीदारी हमारी सबसे बड़ी ताकत है।” यह निरीक्षण नगर परिषद चेयरमैन डॉ यशपाल की उस प्रतिबद्धता का परिचायक है, जो नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने और शहर को आदर्श नगरी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं।

रिपोर्ट – संत्तोश शर्मा

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular