Wednesday, June 18, 2025
spot_img

30.1 C
Delhi
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

Homeअमेठीतिलोई में छत गिरने से कई लोग हुए घायल

तिलोई में छत गिरने से कई लोग हुए घायल

अमेठी – अमेठी जनपद के तिलोई मोहनगंज चौराहे से करीब 500 मीटर दूर अयोध्या मार्ग पर स्थित पाण्डेय ट्रैक्टर मिस्त्री के मकान पर निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की लिंटर अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिसके मलबे में दबकर करीब आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तिलोई पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Skip to toolbar