Homeउत्तर प्रदेशतालाब में डूबने से किशोर की हुई मौत

तालाब में डूबने से किशोर की हुई मौत

10 / 100 SEO Score

अमहट, सुल्तानपुर – धम्मौर के करमपुर परवरभार गांव में एक किशोर तालाब में डूब गया। ग्रामीणों की मदद से उसे तालाब से निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

करमपुर परवरभार गांव निवासी श्याम बहादुर का पुत्र अमरजीत (14) अपने ननिहाल अमेठी जिले के मुंशीगंज के बबुरीपुर टोला दरपीपुर में रहता था। अमरजीत 12 दिन पहले ही करमपुर परवरभार अपने गांव आया था। रविवार दोपहर अमरजीत घर से निकला था। वह गांव में तालाब के पास पहुंचा था। ग्रामीणों के मुताबिक, अचानक तालाब में पांव फिसलने से वह डूब गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular