Homeबिजनौरआतंकी हमले के खिलाफ पत्रकारों का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

आतंकी हमले के खिलाफ पत्रकारों का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

12 / 100 SEO Score

बिजनौर।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जनपद बिजनौर में पत्रकारों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सोमवार को पत्रकार प्रेस महासंघ के सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और जिलाधिकारी जसजीत कौर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में पहलगाम हमले की घोर निंदा करते हुए आतंकवादियों के लिए मृत्यु दंड की मांग की गई।

पत्रकारों ने मांग की कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ कठोर और निर्णायक कदम उठाए ताकि देश में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही ज्ञापन में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत में आतंक फैलाने की साजिश कर रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए ठोस रणनीति अपनाई जाए और आतंकियों को कड़ा दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन किया।

इस दौरान देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष करने का संकल्प भी लिया गया।कार्यक्रम में महासंघ के विभिन्न पदाधिकारी और सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की जरूरत पर बल दिया।

12 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular