Homeउत्तर प्रदेशप्रीतिभोज के दौरान घर के बाहर से लापता हुआ चार वर्षीय बच्चा...

प्रीतिभोज के दौरान घर के बाहर से लापता हुआ चार वर्षीय बच्चा कुएं में मिला मासूम का शव

7 / 100 SEO Score

अमेठी – अमेठी क्षेत्र के ककवाडीह गांव में प्रीतिभोज के दौरान घर के बाहर से लापता हुए चार वर्षीय प्रिंस का शव संदिग्ध हालात में घर के पास स्थित टिन से ढके कुएं में मिला। इसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।फिलहाल परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। वहीं, गांव में चर्चा है कि मासूम का अपहरण कर उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अरखा मुस्तकीम गांव निवासी दीपक अग्रहरि अपनी पत्नी प्रीति और दोनों बेटों प्रिंस व एकांश के साथ अमेठी के ककवाडीह गांव स्थित बहनोई राजाराम के घर प्रीतिभोज में शामिल होने आए थे। दीपक के अनुसार भोज के दौरान कुछ देर बाद ही चार वर्षीय प्रिंस डीजे के पास खेलते हुए अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया और उसकी तलाश शुरू की, जबकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ गांव में जांच शुरू की थी। मासूम की बुआ कल्पना ने अनहोनी की आशंका जताते हुए भतीजे के अपहरण की आशंका जाहिर की। सोमवार देर शाम राजाराम के घर के पास टिन से ढके कुएं में मासूम का शव मिला। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। देर शाम कुएं में मासूम का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्रिंस की मौत के बाद मां प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने छोटे बेटे को खोने के गम में बुरी तरह टूट चुकी हैं। छोटा भाई एकांश अपनी मां को रोते हुए देखकर गमगीन है। पिता दीपक अग्रहरि भी अपने बेटे की मौत से शोक में डूबे हुए हैं। मासूम का शव जिस कुएं में मिला, वह टिन से ढका हुआ था और पुलिस ने पहले भी उस कुएं में खोजबीन की थी। इस घटना के बाद लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि जब तलाश के दौरान कुएं में मासूम का पता नहीं चला तो देर शाम उसका शव वहां कैसे पहुंचा। रविवार रात और सोमवार सुबह भी पुलिस ने कुएं में तलाश की थी, लेकिन पता नहीं चला। देर शाम दोबारा तलाशी के दौरान कुएं में मासूम प्रिंस का शव मिला। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि मासूम का अपहरण कर हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। मासूम के लापता होने की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने टीम के साथ रात में ही गांव का दौरा किया और घर-घर जाकर जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले और गांव में फोर्स तैनात की। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह भी फोर्स संग गांव के आसपास बाजार और तालाब आदि की खाक छानते रहे, लेकिन सबकी मेहनत उस समय बेकार हो गई, जब मासूम का शव कुएं में मिला।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular