Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलटी आठ बच्चे घायल

तेज रफ्तार स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलटी आठ बच्चे घायल

7 / 100 SEO Score

अमेठी – अमेठी में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर मासूमों पर टूटा स्कूली बच्चों से भरी एक तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में सात से आठ बच्चे घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर होने पर उन्हें सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने वैन चालक पर नशे की हालत में वाहन चलाने का आरोप लगाया है। घटना मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पूरे चौहान भनौली गांव के पास हुई। स्थानीय कस्बे में संचालित शेम्फोर्ड स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी तेज गति के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और वैन सड़क किनारे पलट गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए भेजा गया। हादसे में घायल जैन अहमद पुत्र गुफरान को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हादसे की जानकारी मिलते ही मुसाफिरखाना एसएचओ विवेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घायल छात्र जैन अहमद के पिता गुफरान ने बताया कि “वैन में करीब 20 बच्चे सवार थे। चालक नशे की हालत में था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular