Homeउत्तर प्रदेशडॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र में छेड़छाड़ को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र में छेड़छाड़ को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया

7 / 100 SEO Score

अमेठी – बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र में छेड़छाड़ को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। शहर के आंबेडकर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि डॉ. आंबेडकर के चित्र में उनका चेहरा हटाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का चेहरा जोड़ा गया, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं और दलित समाज में आक्रोश है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चौराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि सपा ने फिर अपने दलित विरोधी रवैये को उजागर किया है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही अखिलेश यादव से देश से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा ने कहा कि बाबा साहब की छवि के साथ इस तरह की छेड़छाड़ देश के संविधान और दलित समाज का अपमान है। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की घटना दोहराई गई तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के सामने हाथों में तख्तियां लेकर उनके विचारों के संरक्षण और गरिमा बनाए रखने की शपथ भी ली। इस मौके पर जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख उमेश सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज पासी, अजय तिवारी, संतोष दुबे, आदेश पांडे, शिवम मिश्रा, दिवाकर कुमार, अभिषेक प्रताप सिंह, राघवेंद्र आदि मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular