Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात वाहन से टकराई बाइक सवार अधेड़ की हुई मौत

अज्ञात वाहन से टकराई बाइक सवार अधेड़ की हुई मौत

7 / 100 SEO Score

सुल्तानपुर – बल्दीराय के पूरे छेदी सिंह गांव के पास देर रात वाहन से टकराकर बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। बल्दीराय के उपरी पारा मजरे बीही निदूरा निवासी कृष्ण कुमार शर्मा में जिला मुख्यालय किसी काम से अपनी बाइक लेकर गए थे। देर रात करीब घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव से कुछ दूर पहले शारदा सहायक नहर की पटरी पर पूरे छेदी सिंह गांव के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिससे गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार को बल्दीराय सीएचसी से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर पड़ी बाइक परिजन घर लेकर चले गए। कृष्ण कुमार शर्मा घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम करते थे। उनकी मौत से पत्नी बृजमा देवी, पुत्र सतीश कुमार, आकाश शर्मा, पुत्री साधना व रोली शर्मा सदमे में हैं।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular