Homeउत्तर प्रदेशबाइक सवार युवक पर मौरंग लदा ट्रक पलटा मौके पर ही युवक...

बाइक सवार युवक पर मौरंग लदा ट्रक पलटा मौके पर ही युवक की हुई मौत

7 / 100 SEO Score

लालगंज, रायबरेली – रायबरेली रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास टेंट का काम कर लौट रहे एक बाइक सवार युवक पर मौरंग लदा ट्रक पलट गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई और आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। कानपुर रोड स्थित राजपति नगर मोहल्ला निवासी नितिन धानुक अपने भाई विपिन, गुलशन और फुफेरे भाई मनीष उर्फ जतिन के साथ बाइक से टेंट का काम निपटाकर बाल्हेमऊ से घर लौट रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिया निर्माण कार्य के चलते जाम लगा था। रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगीं थीं। जाम के कारण बाइक में पीछे बैठे तीनों युवक उतर गए, लेकिन नितिन बाइक लेकर किनारे से निकलने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान सामने से आ रहा ओवरलोड मौरंग लदा ट्रक असंतुलित होकर नितिन के ऊपर पलट गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने हाइड्रा बुलवाकर ट्रक को हटवाया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित थ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां किरन, पिता राजेश और छोटे भाई सोनू सहित परिवारीजनों के आंसू थमने नहीं रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया युवक हेलमेट नहीं पहने था। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।लालगंज में सबसे अधिक ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। यह वाहन बांदा से फतेहपुर होकर लालगंज आते हैं। अधिकतर भार वाहन मौरंग से लदे होते हैं। यही कारण है कि लालगंज में हर दिन जाम लगता है और हादसे भी होते हैं। पुलिस अभी तक इन वाहनों की अतिव्यस्ततम समय में इंट्री पर रोक नहीं लगा सकी है।महाकुंभ के दौरान रूट डायवर्जन किया गया था और साथ ही नो इंट्री का समय निर्धारित किया गया था। महाकुंभ खत्म होते ही फिर से पुरानी स्थिति आ गई है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular