Homeउत्तर प्रदेशबाजार जाने के लिए सड़क पार कर रही युवती को ट्रक ने...

बाजार जाने के लिए सड़क पार कर रही युवती को ट्रक ने कुचला हादसे में युवती की हुई मौत

7 / 100 SEO Score

अमावां, रायबरेली – क्षेत्र मिल एरिया में सारस मोटल चौराहा पर बाजार जाने के लिए सड़क पार कर रही युवती को ट्रक ने कुचल डाला। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवती के चाचा व मामा ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने चौराहे पर करीब एक घंटे तक जाम लगाए रखा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों का गुस्सा शांत कराया। मलिकमऊ निवासी आराधना (18) बाजार से सब्जी खरीदारी के लिए सारस मोटल चौराहा के पास सड़क पार कर रही थीं। साथ में उनके मामा वीर बहादुर सिंह और चाचा सतेंद्र प्रताप सिंह भी थे। उसी बीच लखनऊ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आराधना को टक्कर मार दी। इससे आराधना ट्रक के नीचे आ गईं, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे से सड़क पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया। घटनास्थल पर मौजूद परिजनों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर उसको आग लगाने के लिए डीजल टैंक को ईंट से तोड़ने का प्रयास किया।
मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अमित सिंह और कोतवाल राजेश सिंह ने स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस के समझाने के बाद सड़क से जाम हटा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ सदर अमित सिंह ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवती के भाई गौरव कुमार ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular