Homeउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना में ग्राम प्रधान समेत चार लोग घायल

सड़क दुर्घटना में ग्राम प्रधान समेत चार लोग घायल

10 / 100 SEO Score

ऊंचाहार, रायबरेली – सड़क दुर्घटनाओं में ग्राम प्रधान समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर सवैया हसन गांव के पास डलमऊ थाना क्षेत्र के नरेंद्र नगर निवासी जैसू पटेल की स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। स्कूटी पर उनकी मां ममता पटेल भी बैठी थीं। हादसे में दोनों घायल हो गए। उधर, कानपुर-उन्नाव राजमार्ग पर बाहरपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ठेले से टकराकर बाइक सवार बभनपुर गांव निवासी रमेश कुमार व उनके साथी बभनपुर ग्राम प्रधान पुत्तीलाल मौर्य घायल हो गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों का इलाज किया गया है।

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular