HomeNewsतेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर एक की...

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर एक की मौत

7 / 100 SEO Score

ऊंचाहार, रायबरेली – तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घर के पास खड़े बड़े भाई ने जब हादसा होते हुए देखा तो वह स्कार्पियो चालक को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। स्कार्पियो के सामने आने से वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे से अफरातफरी मच गई। घटना से आक्रोशित भीड़ ने पीछा कर स्कार्पियो को चालक के साथ पकड़ लिया। उधर, दोनों घायल भाइयों को परिजन सीएचसी लेकर गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर दिनेश ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular