Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक...

लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

7 / 100 SEO Score

सिंहपुर, अमेठी – क्षेत्र के चिलौली गांव में प्रतापगढ़ से आई बरात में शामिल होने आया था युवक, लोगो के अनुसार बरात के दौरान सत्यम अपने दोस्तों संग टहल रहा था। चिलौली गांव में स्थित सत्यम स्वीट्स के पास जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पिता प्रदीप कुमार मिश्र बेसुध हो गए। शादी की खुशियां चीख-पुकार और सन्नाटे में बदल गईं। बरातियों और घरातियों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
सत्यम की मौत से उसका परिवार और पूरा गांव शोक में डूब गया है। युवक पढ़ाई के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियां संभालने में पिता का सहारा था। परिजनों का कहना है कि वह बरात में खुशी-खुशी शामिल होने गया था। किसी को क्या पता था कि यह उसकी आखिरी शाम होगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular