Homeउत्तर प्रदेशआंधी की वजह से चलती गाड़ी पर गिरा पेड़ दो की मौत

आंधी की वजह से चलती गाड़ी पर गिरा पेड़ दो की मौत

7 / 100 SEO Score

सुल्तानपुर – यूपी के सुल्तानपुर जिले में करीब 12 बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज हवाएं चलने लगीं और हल्की बारिश शुरू हो गई। मोतिगरपुर से सुल्तानपुर की तरफ जा रही बोलेरो पर लखनऊ-बलिया स्टेट हाइवे पर तेज हवा के झोंके से एक पाकड़ का पेड़ गिर पड़ा। यह पेड़ इस चलती गाड़ी पर गिरा। पेड़ गिरने से गाड़ी का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ का बड़ा हिस्सा अगली सीट पर आया। हादसे में बोलेरो चालक जितेंद्र वर्मा निवासी रामपुर (भोजापुर) थाना मोतिगरपुर और कोतवाली जयसिंहपुर के बरौंसा निवासी ओम प्रकाश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जयसिंहपुर पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ को हटवाया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। क्षतिग्रस्त बोलेरो को सड़क किनारे हटा दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular