Homeहरियाणापलवलपलवल आईटीआई शिक्षुता एवं रोजगार मेले में 68 छात्र चयनित

पलवल आईटीआई शिक्षुता एवं रोजगार मेले में 68 छात्र चयनित

10 / 100 SEO Score

पलवल कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेश अनुसार हरियाणा राज्य की नोडल आईटीआई पलवल में छात्रों को अधिक से अधिक शिक्षुता एवं रोजगार दिलाने के लिए आज शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। शिक्षुता एवं रोजगार मेले में पलवल व फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों से विभिन्न उद्योगों ने भाग लिया। यह जानकारी प्रधानाचार्य सह नोडल अधिकारी आईटीआई पलवल जिले सिंह ने दी।

वहीं प्रधानाचार्य जिले सिंह ने बताया है कि इस शिक्षुता एवं रोजगार मेले में,201 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार लेकर 68 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया और उनको उद्योगों में आने का समय दिया गया। भविष्य में भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा आईटीआई पास शुदा छात्र/छात्राओं को रोजगार एवं शिक्षुता पर लगाया जा सके।।

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular