Homeहरियाणापलवलजिला रेड क्रॉस सोसाइटी पलवल के द्वारा जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव...

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी पलवल के द्वारा जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव शिविर का आयोजन

12 / 100 SEO Score

पलवल के गांव ततारपुर में हरियाणा सरकार के दिशा निर्देश अनुसार जिला रेड क्रॉस सोसाइटी पलवल द्वारा जिला प्रशासन का बुधवार रात्रि ठहराव शिविर का आयोजन किया गया। रात्रि ठहराव जनसंवाद शिविर का आयोजन पलवल जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में किया गया। गांव ततारपुर मैं रात्रि ठहराव आयोजित शिविर में ततारपुर सहित आसपास के ग्रामीणों ने 65 से अधिक शिकायतें रखीं। इन शिकायतों में ज्यादातर फैमिली आईडी में इनकम ज्यादा होने, पेंशन बनवाने, बच्चों के आधार कार्ड बनवाने, सड़कें दुरुस्त करवाने, बिजली संबंधित और ग्रामीण रूट पर रोडवेज बसें चलवाने संबंधित रहीं।

वही जिला उपायुक्त ने ग्रामीणों द्वारा रखी गई प्रत्येक समस्याओं को गंभीरता से सुनवाई करते हुए अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच सुंदर शर्मा ने गांव की प्रोग्रेस रिपोर्ट और मांग पत्र उपायुक्त के समक्ष रखे। इस पर उपायुक्त डॉ.हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि गांव ततारपुर को मॉडर्न विलेज बनाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों से गांव में साफ सफाई रखकर और अन्य व्यवस्थाओं में साथ देकर गांव को मॉडर्न विलेज बनाने में पंचायत और प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपायुक्त डॉ.हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने स्कूल परिसर में पौधरोपण करते हुए ग्रामीणों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। वही जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से लगाए गए शिविर में उपायुक्त डॉ.हरीश कुमार वरिष्ठ ने दिव्यांग जनों और बुजुर्गों को कृत्रिम उपकरण तथा बैटरी चलित ट्राई साइकिल वितरित की।

जिला उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार लोगों के घर द्वार पर जाकर ही उनकी समस्याओं की सुनवाई कर समाधान करवाया जा रहा है।

रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि गांव में आपसी भाईचारा कायम रखें और युवाओं को शिक्षा तथा खेलों की ओर अग्रसर करें। वहीं युवाओं को गलत संगत में न पड़ने दे। इसके अलावा कहीं भी नशा तस्करी होती है तो ग्रामीण तुरंत प्रभाव से पुलिस को सूचना दे, ताकि ऐसे करने वालों पर लगाम लगाई जा सके।

वही पलवल जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया वहीं चिकित्सकों ने रोगों के प्रति क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए जानकारी दी और मौके पर ही रोगियों को दवाइयां भी दी गई। इसके साथ-साथ ग्रामीणों को योग और व्यायाम करने की सलाह दी।

इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम ज्योति, नगराधीश अप्रतिम सिंह, एचपीएस प्रशिक्षु साहिल ढिल्लो, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रवीन कुमार, तहसीलदार प्रेम प्रकाश, सरपंच सुंदर शर्मा, भूषण दत्त शर्मा, डालचंद शर्मा, नवीन कौशिक, रविदत्त और कमलदत्त शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी और गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।।

12 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular