पलवल जिला उपायुक्त डा.हरीश कुमार वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री की पलवल में प्रस्तावित जनसभा को लेकर जनसभा स्थल का लिया जायजा

12 / 100 SEO Score

पलवल,( हरियाणा ) – प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की शुक्रवार 6 जून को पलवल स्थित अनाज मंडी में प्रस्तावित जनसभा के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सोमवार को जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हेलीपैड स्थल सहित पलवल अनाज मंडी का दौरा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य प्रबंधों को बारीकी से निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। उन्होंने जनसभा स्थल पर जिला के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि मुख्यमंत्री की 6 जून को पलवल स्थित अनाज मंडी में जनसभा प्रस्तावित है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं और प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड स्थल और जनसभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों और पहलुओं पर बारीकी से जानकारी लेते हुए जिले के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के हेलीपैड स्थल से लेकर जनसभा स्थल पर कड़ी सुरक्षा व मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय से पूर्व सभी आवश्यक इंतजाम और प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष विपिन बैसला, एसडीएम ज्योति, डीएमसी मनीषा शर्मा, शुगर मिल के एमडी विकास यादव, नगराधीश अप्रतिम सिंह सहित अन्य संबंधित जिला अधिकारीगण मौजूद रहे

12 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here