सहारनपुर – थाना गंगोह क्षेत्र के गांव सरकड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मिलावटी घी और पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम को करीब 10 लाख रुपये की नकली खाद्य सामग्री बरामद हुई है।
✅ बरामद सामग्री में शामिल हैं:

- 14 क्विंटल नकली घी
- 60 किलो नकली पनीर
- 4 क्विंटल क्रीम
- 4 बोरे मिल्क पाउडर
- 5 ड्रम केमिकल
- नकली घी-पनीर बनाने के उपकरण
🚨 मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, ये लोग स्थानीय बाजार और आस-पास के इलाकों में मिलावटी घी और पनीर की सप्लाई कर रहे थे। सभी बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
🗣️ स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे मांग कर रहे हैं कि ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो।




