Homeसहारनपुरसहारनपुर - देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में...

सहारनपुर – देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार

14 / 100 SEO Score

सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की फायरिंग हो गई। इस मुठभेड़ में दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन बदमाश अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पकड़े गए दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है! बताया कि देवबंद पुलिस अंबेहटा तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी नूरपुर की ओर से एक वर्ना कार और एक बाइक पर सवार कुछ संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए।

पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर वे वाहन मोड़कर लखनौती गांव की ओर भागने लगे। पीछा करने पर कार एक पुलिया से टकरा गई और बदमाशों ने उतरते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए जिन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अचिन उर्फ रविकांत उर्फ रवि त्यागी निवासी देवबंद और सक्षम त्यागी उर्फ घोलू निवासी थाना नागल के रूप में हुई है। अचिन के दाहिने पैर और सक्षम के बाएं पैर में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अचिन उर्फ रविकांत देवबंद का हिस्ट्रीशीटर है,जिसके खिलाफ छह से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं, सक्षम त्यागी उर्फ घोलू थाना नागल का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर करीब 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, एक वर्ना कार, एक स्प्लेंडर बाइक और नगदी बरामद की है

14 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की फायरिंग हो गई। इस मुठभेड़ में दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन बदमाश अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े...सहारनपुर - देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार