Friday, July 10, 2026
spot_img

27.6 C
Delhi
Friday, July 10, 2026
spot_img

Home हरियाणा पिंजौर यादवेन्द्र गार्डन पिंजौर में 32वें मैंगो मेले का विरासत व पर्यटन मंत्री...

यादवेन्द्र गार्डन पिंजौर में 32वें मैंगो मेले का विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने किया उद्घाटन

13 / 100 SEO Score

कालका (हरियाणा)
ब्यूरो रिपोर्ट – सुभाष कोहली

यादवेन्द्र गार्डन पिंजौर में 32वें मैंगो मेले का विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने तीन दिवसीय मेले के शुभारम्भ उपरांत आम प्रदर्शनी में 200 से अधिक आम की विभिन्न किस्मों का अवलोकन किया व आम की कुछ किस्मों का स्वाद भी चखा।

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर लोगों को संबोधन करते हुए पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सांस्कृतिक व विरासत स्थलों को विशिष्ट स्थान का दर्जा देते हुए उनको बढ़ावा देने पर बल दिया है। उनके मार्गदर्शन में व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पर्यटन विभाग दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर हरियाणा को स्थापित करने के लिए काम कर रहा है।

पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पहली बार मैंगो मेले में आम उत्पादकों के स्टाल भी लगवाए गए हैं, ताकि यहां आने वाले पर्यटक आम का स्वाद चख सके। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने पर्यटकों को संबोधित करते हुए उन्हें 32वें मैंगो मेले की बधाई दी। इस दौरान प्रख्यात कलाकार अशोक मस्ती और हरियाणवी सौरव अत्रि ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया।

इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बन्तो कटारिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, शिवालिक बोर्ड वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश देवीनगर, कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष स्वर्ण गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, अमरपाल राणा, रंजीता मेहता व जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

13 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights