भाव पाँच में सूर्यफल
इस भाग में हम भाव पाँच के सूर्य फल की जानकारी लेनेवाले हैं।
पंचम भाव का शुभ सूर्य जातक/जातिका को चरित्रवान, उच्च शिक्षित, प्रतिष्ठित, धनी, सुदृढ़ बना सकता हैं।
पंचम भाव में मेष, सिंह या धनु राशि में स्थित सूर्य प्रतिष्ठा, सम्मान, सफलता, आनन्द, प्रेमपूर्ण व्यवहार, विद्वत्ता और अच्छी शिक्षा दे सकता है। मेष का सूर्य छोटा परिवार, मंत्रीपद, उच्चपद दे सकता है। सिंह का सूर्य पीड़ित होने से उदररोग या हृदयरोग हो सकता हैं।
पुरुष राशियों का सूर्य संतान हीनता दे सकता हैं।
वायु तत्व राशि मे दो विवाह, दो संबंध की संभावना हो सकती हैं। पर ऐसे जातक/जातिका तेज दिमाग के होते हैं।
जलतत्व राशि का सूर्यवाला जातक बुरें कर्म कर सकता हैं।
अग्नितत्व राशि का सूर्य अधूरी शिक्षा दे सकता हैं।
पृथ्वी तत्व राशि का सूर्य जातक से बुरें कर्म करा सकता हैं। ऐसा जातक रुष्ठ, क्रोधी, कामी, दुष्ट हो सकता हैं।
सूर्य संतानहीनता, गर्भपात, सीजरिंग आदि फल दे सकता है। मेष, सिंह, धनु और मिथुन, तुला, कुंभ राशि का सूर्य इस तरह की पीड़ा अधिक दे सकता हैं। जातक/जातिका की शिक्षा अधूरी रह सकती हैं। संतान हीनता या संतान से पीड़ा हो सकती हैं।
मिथुन, तुला या कुंभ राशियों का सूर्य प्राध्यापक, लेखक, प्रकाशक या सामाजिक कार्यकर्ता बना सकता हैं।
पीड़ित, दुस्थित और अशुभ ग्रहों से दृष्ट सूर्यवाला जातक हठी, अस्थिर बुद्धि, अहंकारी, चिड़चिड़ा, घमंडी, अतृप्त, कामुक, दुःखी, डोमिनेटेड हो सकता हैं।
उसे शिक्षा में बाधा आदि फल मिल सकते है। इस सूर्य से शेयर, जुए, सट्टे, प्रेम, में हानि पहुंच सकती हैं।
शनि से पीड़ित सूर्य, प्रेम एवं विवाह के लिए हानिकारक होता है। मंगल से पीड़ित सूर्य प्रेम, खुशियाँ, भाग्य के लिए अशुभ फली हो सकता है।
नोट: किसी भी ग्रह की केवल एक स्थिती देखकर उसकी पुर्ण भविष्यवाणी नहीं कि जाती। उपाय के लिए ग्रह उपाय की अलग सिरीज बनेगी, उसमें उपाय देखें या हमें इमेल या मैसेज करें।
इस भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!




