खुद सिखियें और भविष्य देखियें।
Learn It Yourself And See The Future.
इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘किंग ऑफ स्वोर्डस’ की जानकारी लेनेवाले हैं।
यह स्वोर्डस सूट का चौदहवाँ कार्ड हैं। इस पर चौदह नंबर अंकित होता हैं। यह स्वोर्ड्स सूट का आखरी कार्ड हैं।
इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:
अनुशासन, शक्ति, साहस, नैतिकता, वैचारिकता, परिपक्वता, समझदारी, अधिकार, अधिकारी, शासकीय कार्य।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:
इस कार्ड के आने पर व्यक्ति अनुशासित होता हैं। वह शक्तिसम्पन्न होता हैं। साहसी होता हैं। उसकी वैचारिक शक्ति अच्छी होती हैं। वह नैतिकता पसंद करता हैं। उसमें परिपक्वता होती हैं। वह समझदारी से कार्य करता हैं। उसके पास अधिकार होता हैं या उसके संबंध किसी अधिकारी से आते हैं। शासकीय कार्य हो सकते हैं। शासनकर्ता ऐसे लोगों की सहायता कर सकते हैं, या जातक-जातिका खुद शासक बन सकते हैं।
हाँ/ना-यस/नो/मेबी
किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना-यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर हाँ में होगा।
प्रश्नकर्ता का कार्य हो जायेगा। वह जिस कार्य को करना चाहता हैं, उस कार्य को पूरा करने के लिए प्रश्नकर्त्ता को किसी शासक की या सरकारी व्यक्ति की मदद मोल सकती हैं।
समय
यह कार्ड निकलने पर कार्य होने या न होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:
१. 21 मई से 20 जून।
२. 14 दिनों में, 14 हफ्तों में, 14 महिनों में।
३. सूट स्वोर्ड्स की वजह से ऑटम सीजन में, शरद ऋतु में, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर मध्य में कार्य होगा या नहीं होगा यह पता चलेगा।
नोट: कार्य होगा या नहीं यह इस समय अवधि के आसपास पता चल सकता हैं। किसी भी कार्य के स्वरुप से यह तय करना होता हैं कि उसकी समय अवधि नजदीक की बताये या दूर की।
नोट: हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।
राशि/ग्रह
इस कार्ड की राशि मिथुन, कन्या, तुला, मकर, कुंभ मानी जाती हैं। इसके ग्रह बुध, शुक्र और शनि माने जाते हैं।
ग्रहदिशा
इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा नॉर्थ वेस्ट, उत्तर पश्चिम, वायव्य मानी जाती हैं। बुध ग्रह की दिशा उत्तर हैं, शुक्र की दिशा आग्नेय और शनि की दिशा पश्चिम हैं।
तत्व/चक्र/चक्रमंत्र
इस कार्ड का तत्व वायु हैं। इसका चक्र क्राउन, सहस्रार हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘ॐ’ हैं।
रत्न उपाय
इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें क्वार्ट्ज धारण कर सकते हैं।
मंत्र-उपाय
मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व, अंक आदि से भी उपाय कर सकते हैं।
गायत्री मंत्र व सूर्य मंत्र
गायत्री मंत्र व सूर्य मंत्र के साथ सूर्य के उपाय सरकारी कार्यों में सफलता दे सकते हैं।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se tarot card, pm ke pen se kundali jyotish, pm ke pen se, pm ke pen se blogs, pm ke pen se videos, pm ke pen se news, pm ke pen se brahma puran, pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan, dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
धन्यवाद!




