Tarot Card- Five Of Cups कार्ड- फाइव ऑफ कप्स
पीएम के पेन से टैरो कार्ड रिडिंग में आप सबका स्वागत हैं। इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘फाईव ऑफ कप्स’ की जानकारी लेनेवाले हैं।
यह कप्स सूट का पाँचवा कार्ड हैं। इस पर पाँच नंबर अंकित होता हैं।
इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:
बिती बातों का दर्द, भूल, पश्चाताप, उदासीनता, विरक्ति, परीत्याग, दुःख, दिल टूटना, अलगाव, शोक, नीराशा, मायुसी, गम भूलकर कोशिश करने पर नई उम्मीद।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:
कार्ड रिडिंग में फाईव ऑफ कप्स कार्ड के निकलने पर व्यक्ति को बीती बातों का कोई दर्द सताता हैं। अपनी किसी भूल पर उसे पश्चाताप होता हैं। उदासीनता रहती हैं। वह विरक्ति चाहता हैं। वह सबकुछ त्याग कर अकेला रहना चाहता हैं। दुःखी रहता हैं। उसका दिल टूटता हैं। वह अलगाववादी भूमिका अपनाता हैं। शोक प्रकट करता हैं। उसके उपर निराशा छायी रहती हैं। वह मायुस रहता हैं।
उसके गम छोड़कर कोशिश करने पर उसके लिए नई उम्मीद बन सकती हैं। फिरसे उसका जीवन पटरी पर आ सकता हैं।
किसी प्रश्न को लेकर यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर नो में होगा।
प्रश्नकर्ता का कार्य नहीं होगा। काम न होने की वजह से जातक-जातिका निराश होंगे। कोई इनसे नाराज रह सकता हैं। जिनके पास इनका काम हैं, वह इनसे नाराज हो सकते हैं।
समय:
यह कार्ड निकलने पर कार्य होने या न होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:
१. 23 अक्टूबर से 1 नवम्बर।
२. 22 जून से 30 जून।
३. सूट कप्स की वजह से समर सीजन में, ग्रीष्म ऋतु याने गर्मी में। मई, जून के महीनों में कार्य हो सकता हैं।
४. पाँच हफ्ते, पाँच महीनें या पाँच सालों में कार्य हो सकता हैं।
समय की भविष्यवाणी आगे पीछे होती हैं यह हमें ध्यान रखना होता हैं।
हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः समय बताते हुए कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।
इस कार्ड की राशि कर्क, वृच्छिक और मीन मानी जाती हैं। इसके ग्रह चंद्र, मंगल गुरु माने जाते हैं।
इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा उत्तर पूर्व, ईशान हैं। चन्द्र की दिशा वायव्य हैं, मंगल की दिशा दक्षिण हैं और गुरु की दिशा-ईशान्य हैं।
इस कार्ड का तत्व जल हैं। इसका चक्र थ्रोट, विशुद्ध हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘हं’ हैं।
इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें पन्ना धारण कर सकते हैं।
मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व, अंक आदि से भी उपाय कर सकते हैं।
कुछ उपाय इस प्रकार हैं:
1. ॐ मंत्र का जाप करने से मन शांत और शुद्ध होता हैं।
2. मन में भय और आशांति हो तो निम्नलिखित मंत्र का जाप करें।
ऐं ह्रीं ऐं।
विद्यावन्तं यशस्वन्तं लक्ष्मीवन्तञ्च मां कुरु।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ऐं ऐं ऐं॥
इस कार्ड संबंधी आपके सवाल हो तो हमें ईमेल या मैसेज करें। हमारे कंटेट को आसानी से सर्च करने के लिए नीचे लिखे कीवर्ड्स इस्तेमाल करें।
pm ke pen se jyotish
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se tarot
pm ke pen se tarot reading
pm ke pen se hastrekha
pm ke pen se palmistry
इस भाग में इतना ही।
धन्यवाद!


