Indian Railway: कन्फर्म सीट के लिए कितने दिन पहले बुक कर लेना चाहिए ट्रेन का टिकट?

उन लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है, जिन्हे रेलवे के नियमों की जानकारी नहीं होती है. जो यात्री नियम जानते हैं, वे यात्रा से बहुत पहले टिकट बुक करा लेते हैं.

0
87
13 / 100 SEO Score

ट्रेन में हर क्लास का किराया और टिकट बुक करने के अलग-अलग नियम हैं. अक्सर जब लोग यात्रा से कुछ समय पहले ही टिकट लेने की कोशिश करते हैं तो उन्‍हें कंफर्म टिकट नहीं मिल पाती है. इसलिए इस बात की जानकारी होनी बहुत जरूरी है कि आप एक ट्रेन खुलने के कितने दिन पहले तक अपनी टिकट बुक करा सकते हैं. ट्रेन के टिकट को आप ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं, इसके लिए आपको रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट आईआरसीटीसी या फिर एप्लीकेशन पर जाना होगा.

120 दिन पहले करवा सकते हैं कंफर्म टिकट

रेलवे अपने यात्रियों को सुविधा देता है कि वो ट्रेन शुरू होने से चार महीने पहले ही अपनी सीट रिजर्व करवा सकते हैं. भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक यात्रा की तारीख से 120 दिन पहले आप अपनेंटिकट बुक करवा सकते हैं. वहीं, तत्काल टिकट बुकिंग यात्रा की तिथि से एक दिन पहले कर सकते हैं. रोज सुबह 10 बजे के बाद 3 एसी लेकर ऊपर की श्रेणी के लिए बुकिंग शुरू हो जाती है और स्लीपर तत्काल बुकिंग सुबह 11 बजे से चालू हो जाती है.

जनरल टिकट के दो नियम है–

अगर आप ट्रेन के जनरल कोच में 199 किलोमीटर तक की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको उसी दिन टिकट लेनी होगी. इसमें टिकट खरीदने के तीन घंटे के भीतर-भीतर आपको यात्रा शुरू करनी होगी. 200 किमी या इससे अधिक दूरी की यात्रा के लिए आप तीन दिन पहले जनरल टिकट खरीद सकते हैं. आजकल के इस हाईटेक जमाने में अब आप घर बैठे स्वयं ही भारतीय रेलवे के ऐप्‍स और वेबसाइट्स के माध्‍यम से आरक्षित और अनारक्षित टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं.

13 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here