आई ड्रीम टू ट्रस्ट संस्था द्वारा 24वां रक्तदान शिविर का आयोजन

0
83
15 / 100 SEO Score

ग्राम मंदवाड़ी ज़िला मेरठ में आई ड्रीम टू ट्रस्ट संस्था द्वारा 24वां रक्तदान शिविर थैलासीमिया पीड़ित बच्चो के लिए आयोजित किया गया। मंदवाड़ी गांव में ये चौथा शिविर रहा, इस शिविर में लाला राजपत राय मेडिकल कॉलेज, मेरठ ब्लड बैंक द्वारा कुल 82 यूनिट रक्त थैलासीमिया बच्चो के लिए एकत्रित किया गया|शिविर का उद्घाटन विमल शर्मा (जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष) व विशिष्ट अथिति अजय शर्मा (व्यापार संघ अध्यक्ष), विशिष्ट अथिति अशोक सैनी (चेयरमैन फलावदा) व ग्राम मंदवाडी प्रधान पति फतेह सिंह ने फीता काट कर कियाइस महत्वपूर्ण अवसर पर, संस्था ने सभी रक्तदाताओं को गिफ्ट और प्रशंसा प्रमाणपत्र देकर उनके महान योगदान का सम्मान किया। ट्रस्ट के संस्थापक राजन चौधरी ने इस नेक कार्य में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं का हृदय से धन्यवाद किया और इस पहल को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया साथ ही सहयोग के लिए ग्राम प्रधान मंदवाडी को भी धन्यवाद किया।राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा ने भी इस शिविर की सफलता पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में और अधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इस अभियान को सफल बनाने में संस्था के गगन चौहान, मोनी प्रधान, पुनीत सिंह, हर्ष कुमार, शोभित चेयरमैन, सागर शर्मा, दिव्यांस कुहाड़, गौरव सिंधु, प्रशांत मोतला, मोनू पाल, गौरव सिंह नैडू, विनीत राणा, विशाल और हर्षित आदि ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में सहभागिता कर सभी ने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया जा सकता है, जिससे अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सके। संस्था संस्थापक ने बताया की हमारी भविष्य की योजनाओं में और भी बड़े पैमाने पर शिविरों का आयोजन शामिल है, ताकि इस नेक कार्य में अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। संस्था 2018 से कार्यरत है और अभी तक लगभग 2 हज़ार लोगो की रक्त दिलवा कर मदद कर चुकी है।

15 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here