Wednesday, September 16, 2026
spot_img

31 C
Delhi
Wednesday, September 16, 2026
spot_img

Home उत्तर प्रदेश दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बंद: भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक; ये रास्ते रहेंगे...

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बंद: भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक; ये रास्ते रहेंगे खुले;

0
104
12 / 100 SEO Score

कांवड़ यात्रा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। रविवार रात 12 बजे से गाजियाबाद में भारी वाहन का प्रवेश बंद हो जाएगा। ये वाहन अन्य वैकल्पिक मार्ग से होकर आगे जाएंगे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी भारी वाहन मेरठ की ओर नहीं जा सकेंगे। यह डायवर्जन प्लान पांच अगस्त की रात आठ बजे तक लागू रहेगा। इसके अलावा हापुड़ और बुलंदशहर जिले में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। हापुड़ में एनएच-9 पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है जबकि 26 जुलाई के बाद हाईवे और शहर के रूटों को भी वनवे कर दिया जाएगा। एसीपी यातायात जियाउद्दीन ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए डायवर्जन प्लान में परिस्थिति अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है। वहीं, आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने वाले वाहनों को अनुमति देखकर ही प्रतिबंधित मार्ग पर प्रवेश दिया जा रहा है। 

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान


– दिल्ली की ओर से तुलसी निकेतन बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर, आनंद विहार बॉर्डर से होकर भारी वाहन गाजियाबाद शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ये वाहन चौधरी चरण सिंह मार्ग (रोड नं0- 58) से यूपी गेट (गाजीपुर बॉर्डर) होते हुए एनएच-नौ से होकर आगे जाएंगे।


– दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें हरिद्वार अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ जाना है। वे यूपी गेट (गाजीपुर बॉर्डर) से एनएच-नौ से होकर डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए आगे जाएंगे।


– बागपत से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन ट्रॉनिका सिटी, सोनिया विहार होते हुए जाएंगे।


– हापुड़, बुलंदशहर, दिल्ली, लालकुआं से गाजियाबाद जाने वाले वाहन गाजियाबाद शहर में नहीं आ सकेंगे। ये वाहन एनएच-नौ होते हुए आगे जाएंगे।


– लोनी बॉर्डर से लोनी कस्बे की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।


– संतोष मेडिकल कट से मेरठ तिराहा की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।


– गौड़ ग्रीन एवेन्यू, खोड़ा, काला पत्थर, नोएडा सेक्टर 62, छिजारसी, कनावनी पुस्ता से एनएच-नौ होते हुए इंदिरापुरम क्षेत्र में भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।


– गंगनहर पटरी कावड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग, दिल्ली-मेरठ रोड व दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहन का प्रवेश बंद रहेगा।


– हापुड़, भोजपुर से मोदीनगर की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।


– वसुंधरा फ्लाईओवर से मोहननगर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

12 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights