Monday, August 3, 2026
spot_img

33.6 C
Delhi
Monday, August 3, 2026
spot_img

Home क्राइम AIIMS से लेकर LNJP तक, दिल्ली के अस्पतालों में डॉक्टर्स की हड़ताल,...

AIIMS से लेकर LNJP तक, दिल्ली के अस्पतालों में डॉक्टर्स की हड़ताल, यूपी-बंगाल में भी प्रदर्शन जारी

कोलकाता के सरकारी अस्पताल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई घिनौनी वारदात रेप-मर्डर के मामले के बाद पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों का गुस्सा फूट पड़ा है

आरएमएल में भी जारी डॉक्टर्स का प्रदर्शन

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भी डॉक्टर्स का प्रदर्शन जारी है. एक डॉक्टर ने कहा, “हमारी तीन प्रमुख मांगें हैं. पहला, सीबीआई फास्ट-ट्रैक जांच करे, क्योंकि राज्य सरकार की जांच बहुत पक्षपातपूर्ण है. वे किसी भी निर्दोष को पकड़कर हमें चुप कराना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे. यह एक सामूहिक बलात्कार और हत्या है, जिसे 2-3 लोगों ने अंजाम दिया है. यह निर्भया पार्ट 2 है. दूसरा, आरजी कर के असंवेदनशील अधिकारी जो डॉक्टरों के ड्यूटी रूम में ऐसा होने पर ‘रात में अकेली लड़की क्या कर रही थी’ जैसे बयान जारी कर रही है, उन्हें स्थायी रूप से हटा दिया जाए. तीसरा, भारत भर के सभी अस्पतालों में सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए.”

यूपी में डॉक्टर्स का प्रदर्शन

FORDA (फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन) ने देशव्यापी हड़ताल की मांग की है. इसका असर उत्तर प्रदेश में भी दिख रहा है. राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी एंड हॉस्पिटल में डॉक्टर्स का प्रदर्शन जारी है. 

‘लिखित आश्वासन तक मांगों पर अड़े रहेंगे’

जीटीबी अस्पताल के आरडीए अध्यक्ष डॉ रजत शर्मा ने कहा, “डॉक्टरों के रूप में, हम भी मरीजों की देखभाल के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं. एक डॉक्टर बिरादरी के प्रतिनिधियों के रूप में, यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने साथी डॉक्टरों की न्यूनतम जरूरतों को पूरा करें और उनकी मांगों को आगे रखें. इस तरह की क्रूरता शर्मनाक है. रेजिडेंट डॉक्टरों की समिति डरी हुई है और जब तक हमें लिखित में आश्वासन नहीं मिल जाता, हम अपनी मांगों पर अड़े रहेंगे.”

हम पीड़िता के लिए न्याय चाहते हैं- आरडीए अध्यक्ष

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए), लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष डॉक्टर शारदा प्रसाद साहू ने कहा, “हम स्वास्थ्य सचिव से मिले जहां हमें आश्वासन दिया गया. अगर हमें लिखित में मिल जाएगा कि हमारी मांगें पूरी हो गई हैं तो हम हितधारकों के साथ बैठक करेंगे और आगे की कार्रवाई पर फैसला लेंगे. अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम प्रक्रिया तेज करेंगे. हम पीड़िता के लिए न्याय चाहते हैं. अस्पतालों में केवल वैकल्पिक ओटी, ओपीडी और गैर-आपातकालीन सेवाएं बंद कर दी गई हैं. सभी आपातकालीन सेवाएं चालू हैं.”

पुलिस ने तीन डॉक्टर्स और एक हाउस स्टाफ को पूछताछ के लिए बुलाया-

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर के मामले में पुलिस एक्शन में नजर आ रही है. कोलकाता पुलिस मुख्यालय, लालबाजार ने तीन जूनियर डॉक्टरों और एक हाउस स्टाफ को तलब किया. घटना की रात वे ड्यूटी पर थे. कोलकाता पुलिस सूत्र ने इसकी जानकारी दी है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights