Wednesday, August 26, 2026
spot_img

27 C
Delhi
Wednesday, August 26, 2026
spot_img

Home उत्तर प्रदेश जनपद शामली में उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा

जनपद शामली में उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा

0
91

शामली- जनपद में उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 की लिखित परीक्षा दिनांक 23-08-2024, दिनांक 24-08-2024, दिनांक 25-08-24, दिनांक 30-08-24 एवं दिनांक 31-08-2024 को दो पालियों में प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से मध्यान 12:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 बजे सायं 5:00 बजे तक जनपद में निर्धारित 13 परीक्षा केंद्रों पर संपादित होगी परीक्षा को पारदर्शी नकलविहीन एवं निर्विघ्न करने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शामली श्री रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टेटिक मजिस्ट्रेट/ केन्द्र व्यवस्थापकों की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 की लिखित परीक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल,निर्विघ्न, निष्पक्षतापूर्वक एवं सुचितापूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रत्येक स्तर पर सतर्कता रखते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ परीक्षा को सुचारू रूप से नकलविहीन संपन्न कराने को लेकर कड़े निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित को अपने-अपने सेंटर का भ्रमण कर सभी कार्यवाही समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे आदि सभी व्यवस्थाओं को लेकर निर्देशित किया कि जो भी दायित्व दिए गए हैं उसके अनुसार समय से सभी प्रक्रिया संपन्न हो यदि कहीं पर लापरवाही हुई तो कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित होगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राम सेवक गौतम ने  पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए यातायात व्यवस्था,कंट्रोल रूम, सेन्टर पर मूलभूत सुविधा, सीसीटीवी व्यवस्था, केंद्र पर प्रॉपर चेकिंग,आदि को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एडिशनल एसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा परीक्षा को लेकर निर्गत दिशा-निर्देश को विस्तार से अवगत कराया गया। बैठक में डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, जिला विद्यालय निरीक्षक जे एस शाक्य, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक,डीआरडीए डॉ अजय बाबू शर्मा सहित सभी संबंधित मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights