उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित प्रमुख और चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी है। भारत का यह राज्य अपनी सांस्कृतिक विविधता और अनूठी परंपराओं के देश-दुनिया में जाना जाता है। इस लेख के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश के प्रमुख आपातकालीन नंबरों की सूची दे रहे हैं, जो विभिन्न परिस्थितियों में उपयोगी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित प्रमुख और चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी है। भारत का यह राज्य अपनी सांस्कृतिक विविधता और अनूठी परंपराओं के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।साथ ही, यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी थी। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गया है।
सबसे अधिक जिले वाला राज्य उत्तर प्रदेश
भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये 18 मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जो कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड है।कुछ किताबों में हमें रोहिलखंड का जिक्र भी मिलता है। इसके अतिरिक्त, यहां 351 तहसील, 75 नगर पंचायत, 826 सामुदायिक विकास खंड, 28 विकास प्राधिकरण, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत और 1 लाख से अधिक गांव मौजूद हैं।
1930

यदि आपके साथ किसी भी प्रकार का साइबर क्राइम होता है, यानि कि ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है, तो आप उत्तर प्रदेश में साइबर क्राइम की शिकायत के लिए यह नंबर डायल कर सकते हैं।
1098

यदि प्रदेश में किसी बच्चे के साथ अन्याय हो रहा है या फिर किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार हो रहा है, तो आप बच्चों की सहायता के लिए 1098 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं।
1090

प्रदेश में यदि किसी महिला के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार हुआ है या फिर किसी भी प्रकार उत्पीड़न हुआ है, तो तुरंत आप इस नंबर पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं।
1076

इस नंबर पर कॉल कर आप सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। यह नंबर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नबंर है। ऐसे में यदि प्रशासनिक स्तर पर आपकी सुनवाई नहीं हो रही है, तो आप इस नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
1551

यूपी के किसान इस नंबर पर कॉल कर कृषि से जुड़ी अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकते हैं।
181

यदि कोई घरेलू हिंसा का शिकार है, तो वह इस नंबर पर कॉल कर घरेलू हिंसा की शिकायत की दर्जा कर सकता है।
112

पहले पुलिस का नंबर 100 हुआ करता था, हालांकि अब यह 112 हो गया है।
103
यातायात से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए आप 103 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं।
108

मेडिकल, एंबुलेंस से जुड़ी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आप 108 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं
1031

इस नंबर पर कॉल कर आप भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत कर सकते हैं।
1717
मौसम बिगड़ने की स्थिति में आप इस नंबर पर कॉल कर मदद मांग सकते हैं।
1073

रोड एक्सिडेंट होने पर आप इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
1074/139

रेल दुर्घटना होने पर आप इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।