Homeउत्तर प्रदेशविद्युत संविदा कर्मियों की वेतन भुगतान को लेकर जारी आंदोलन और गहराया

विद्युत संविदा कर्मियों की वेतन भुगतान को लेकर जारी आंदोलन और गहराया

7 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी- जनपद के विभिन्न खंडो में कार्यरत संविदा कार्मिकों को दो माह  का वेतन भुगतान न होने के विरोध में ध्यानाकर्षण को लेकर पूरे जनपद के संविदा कर्मियों ने अपने-अपने तैनाती स्थल पर कार्य बहिष्कार करके विरोध सभाएं की और वेतन भुगतान न होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।
 जिसमें सिरौलीगौसपुर उपकेंद्र पर हुए विरोध सभा को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के के सिंह ने कहा कि  वेतन भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वेतन भुगतान न होने पर सीधी कार्रवाई के लिए संगठन बाध्य होगा तथा प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में वेतन भुगतान की मांग उच्च अधिकारियों से की जाएगी।  इसके अतिरिक्त संगठन का विस्तार करते हुए रामनगर खंडिया कमेटी का गठन किया गया ।
जिसमें सर्वसम्मत से .संरक्षक अंकित सिंह.खंडीय अध्यक्ष अंकित गुप्ता. वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वर्मा. उपाध्यक्ष जगनाथ. कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील कुमार. सचिव पप्पू यादव. कोषाध्यक्ष रोहित कुमार. संगठन मंत्री प्रमोद वर्मा. प्रचार मंत्री पिंटू मिश्रा. मीडिया प्रभारी मंसाराम रावत. उप सचिव परमानंद. मंत्री अशोक शुक्ला. उप मंत्री सौरभ कुमार. अतिरिक्त मंत्री लाल जी पदाधिकारी चुने गए ।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular