Home बड़ी खबर नाबालिग बालिका के अपहरणकर्ता को फतेहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग बालिका के अपहरणकर्ता को फतेहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
नाबालिग बालिका के अपहरणकर्ता को फतेहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी- पढ़ाई कर सहेली के घर से लौट रही नाबालिग बालिका को गांव के ही एक युवक ने अगवा कर लिया। काफी देर बालिका के घर वापस ना लौटने पर परिवारीजनों ने खोजबीन से थकहार कर पुलिस को सूचना दी। सनबह बालिका के संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में अचेतावस्था में मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीण की 12 वर्षीय पुत्री शनिवार रात्रि करीब 08 बजे अपनी सहेली के यहां पढ़ाई करने गई थी। काफी देर वापस ना आने पर परिवारीजन को जानकारी हुई कि थाना कुर्सी के टिकैतगंज ग्राम पुत्तनखेड़ा निवासी कुलदीप यादव पुत्र अशोक कुमार यादव बालिका को बहला फुसला कर भगा ले गया है। रविवार सुबह बालिका के गांव के ही एक खेत में अचेतावस्था में मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, बीएनएस एक्ट  सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे गौरा चैकी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह, म.उ.नि.श्रीमती साधना सिंह, उ.नि रणविजय सिंह, का.रिषभ भदौरिया, का.अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here