Homeबड़ी खबरभाजपा मंडल उपाध्यक्ष को बीच चैराहे पर  दबंगों ने बुरी तरह से...

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को बीच चैराहे पर  दबंगों ने बुरी तरह से पीटा, सिर पर आई गंभीर चोटें

7 / 100 SEO Score

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को बीच चैराहे पर  दबंगों ने बुरी तरह से पीटा, सिर पर आई गंभीर चोटें
तमाम गंभीर मामलों में फर्जी फसाने की दी धमकी
त्रिलोकपुर, बाराबंकी- भाजपा मंडल उपाध्यक्ष द्वारा उधार चुकता करने के लिए दबंगों से कहना काफी मंहगा पड़ गया। आपे से बाहर हुए दबंगों ने भाजपा पदाधिकारी होने का माखौल उड़ाते हुए एचसीएसटी सरीखे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देते हुए बुरी तरह पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया। पीड़ित भाजपा नेता ने मसौली पुलिस को आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर देकर कठोर कार्यवाही की मांग की है।
 जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया पीड़ित भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार रामनगर तहसील क्षेत्र के मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर चैकी अंतर्गत कस्बा त्रिलोकपुर में भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष हंसराज वर्मा जो जीवकोपार्जन के लिए किराने की दुकान चलाता है, की दुकान पर गांव के ही दबंग धर्मानंद और मोनू पीड़ित सामान लेने आए। पीड़ित के बताए अनुसार दोनो युवक भाजपा नेता से पुरानी रंजिश मानते हैं। दुकान पर जब भाजपा नेता ने पुराना बकाया चुकाने पर ही सामान देने को कहा तो दबंगों ने बीच बाजार में ही भाजपा नेता हंसराज वर्मा को बुरी तरह से लाठी डंडों से पीट दिया। जब लोगों बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो महिलाओं के द्वारा फर्जी आरोपों में फंसाने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। जिसके बाद पीड़ित ने मसौली थाने पहुंचकर तहरीर देकर मामला दर्ज कर कठोर कार्यवाही की मांग की है।
 मसौली थाना प्रभारी से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि  फिलहाल प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है ।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular