Homeबाराबंकीदुर्गा पूजा महोत्सव में आल्हा गायन आयोजन में सुनने जुटी भारी भीड़

दुर्गा पूजा महोत्सव में आल्हा गायन आयोजन में सुनने जुटी भारी भीड़

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी- दुर्गा पूजा महोत्सव के तीसरे दिन ग्राम बड़ागांव स्थित दुर्गा मंदिर मढीटोला पर वीर रस महाकाब्य आल्हा गायन का आयोजन किया गया।जिसमें आल्हा गायक राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता जनपद रायबरेली निवासी रामकेश यादव एंड ग्रुप मण्डली ने आल्हा गाया।
रविवार को स्वर तरंग कार्यक्रम में रायबरेली के कलाकार रामकेश यादव ने आल्हा की आराध्य देवी मां शारदा देवी की अराधना की। उसके बाद लाखन का गौना का प्रसंग सुनाते हुए श्रोताओं में जोश भर दिया। उन्होंने बिठूर के युद्ध का ऐतिहासिक वर्णन किया। उन्होंने अपने पृथ्वीराज और ऊदल के बीच हुए संवादों को अवधी में प्रभावी अंदाज में पेश किया। साथ ही पृथ्वीराज की सेना और उसके वर्चस्व को सुन श्रोता इस महान योद्धा के व्यक्तित्व से परिचित हुए। उन्होंने रौद्र, वीभत्स व वीर रस से युक्त संवादों से लोगों में जोश भर दिया। दोनों के बीच संवादों के साथ होती तलवारबाजी युद्ध की विभीषिका का वर्णन कर रही थी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष किशन रस्तोगी, कल्लूराम यादव, सुरजलाल यादव, राजू जयसवाल, मनोज यादव, राम प्रताप रावत, दुर्गेश कुमार वैश्य, अवधेश जयसवाल, छोटेलाल, कृष्ण कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप वर्मा, श्रीचंद्र यादव, पुरुषोतम प्रजापति सहित भारी संख्या श्रोतागण मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular