Homeबाराबंकीमहिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा-सम्मान को लेकर मिशन शक्ति अंतर्गत बालिकाओं को किया गया...

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा-सम्मान को लेकर मिशन शक्ति अंतर्गत बालिकाओं को किया गया जागरूक

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी- शारदीय नवरात्र पर्व पर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान के प्रयास में चलाये जा रहे मिशन शक्ति पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में समस्त थानों की महिला बीट अधिकारी द्वारा अपने- अपने क्षेत्रों में चैपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को महिलाओं व बच्चों संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए नियम कानून व सुरक्षा संबंधित जानकारियां दी गईं।
रविवार को कोतवाली रामसनेहीघाट के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस के समस्त थानों की महिला बीट अधिकारी द्वारा अपने- अपने क्षेत्रों में चैपाल लगाकर महिलाओं -बालिकाओं को महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं व घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध,कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पाक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी देकर समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है।महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण के लिए  वीमेन पावर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076), चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098),  वन स्टाप सेन्टर (181), साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930), स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102), एम्बुलेन्स सेवा (108) व जनसुनवाई पोर्टल के विषय में भी विस्तार से जानकारी देते हुए स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय-राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्बन्ध में एवं साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया जा रहा हैं।
इसी क्रम मे महिला सशक्तिकरण फेज पांचवें के तहत 90 दिन लगातार अभियान चलता रहेगा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular