रामनगर, बाराबंकी- भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने देवली स्थित अपने आवास पर सोमवार को रामबाबू द्विवेदी ने देवली के कार्यकर्ताओं व महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं भेंट की। उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए जहां प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में देश की भाजपा की मोदी सरकार का सहयोग करने की बात कहीं।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीण अंचल से आई हुई शक्ति स्वरूपा कई दर्जन माताएं व बहनों को साड़ी एवं अंग वस्त्र,जूट का बाग व मीठा भेटकर दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि इस दीपावली शुद्ध पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए प्लास्टिक मुक्त का संकल्प कर दीपोत्सव पर मनाएं।
भाकिमो के प्रदेश महामंत्री रामबाबू दिवेदी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
RELATED ARTICLES




