Wednesday, February 11, 2026
spot_img

26.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार आटो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो गंभीर जख्मी...

तेज रफ्तार आटो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो गंभीर जख्मी रेफर

रामसनेहीघाट बाराबंकी- लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर बाइक व ऑटो की भीषण टक्कर में  दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मीं हो गए। जिन्हें  एम्बुलेन्स से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को अपराह्न करीब एक बजे थाना क्षेत्र के ग्राम खुशहालपुर निवासी 55 वर्षीय कमरुद्दीन (55वर्षीय) पुत्र खालिद निवासी अपने साथी मनोज पुत्र नन्हेंलाल के साथ बाइक से तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र में भिटरिया दरियाबाद मार्ग पर स्थित राजाराम लाॅन जा रहे थे। तभी कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ अयोध्या एनएच 27 हाईवे पर स्थित मोहम्मदपुर कीरत चैराहे पर एक ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। भीषण टक्कर में बाईक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 इमरजेंसी एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर अमरेश वर्मा ने बताया कि घायल अवस्था में दोनों लोगों को अस्पताल लाया गया था जहां से हालत नाजुक होते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया है गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular