Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखने पहुंचे

3 / 100 SEO Score

उत्तर प्रदेश- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ के प्लासियो मॉल में गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया  शहीद पथ स्थित फिनिक्स पलासियो मॉल में फिल्म का सुबह 11.30 बजे विशेष शो रखा गया। सीएम के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी भी फिल्म देखने पहुंचे। यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। विक्रांत मैसी  फिल्म करने के बाद उन्होने कहा कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। यह फिल्म गुजरात में 2002 में कारसेवकों से भरी साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगाए जाने की घटना पर आधारित है। मुख्यमंत्री योगी के बाद अभिनेता विक्रांत मैसी भी फिल्म देखने के लिए प्लासियो मॉल पर पहुंचे पर उन्हें गेट पर ही रोक लिया गया । उनकी गाड़ी को अंदर नहीं जाने दिया गया जिसके बाद वह पैदल ही निकल गए।

3 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular