Homeउत्तर प्रदेशस्वच्छता मिशन में भारी भ्रष्टाचार में गंदगी का अंबार व बजबजा रहीं...

स्वच्छता मिशन में भारी भ्रष्टाचार में गंदगी का अंबार व बजबजा रहीं तमाम ग्रामों की नालियां

10 / 100 SEO Score
त्रिलोकपुर, बाराबंकी- सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपये खर्च कर स्वच्छ भारत मिशन के लिए उपकरण और कर्मचारियों को मानदेय दे रही है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते त्रिलोकपुर पंचायत के मुख्य स्थानों और मार्गों पर कूड़े के ढेर लगे हैं, और नालियां बजबजा रही हैं।
प्रशासनिक उदासीनता से हर ओर फैली गंदगी
यह मामला ब्लॉक रामनगर की सबसे बड़ी पंचायत त्रिलोकपुर का है, जहां कुछ दिन पहले ही सरकार ने स्वच्छता और निर्माण कार्यों के लिए लाखों रुपये मंजूर किए थे, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण हालात जस के तस बने हुए हैं।
त्रिलोकपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इस स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग इलाज के लिए आते हैं, लेकिन कूड़े के ढेर के कारण वे संक्रामक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, जिससे तीमारदारों को गंभीर दिक्कतें हो रही हैं।

मुख्य बाजार से पँचम कनौजिया तक का नाला गंदा

मुख्य बाजार से लेकर पँचम कनौजिया तक बने नाले की सफाई नहीं होने के कारण यह नाला बजबजा रहा है और इसमें से बहुत गंदी दुर्गंध आ रही है। यह नाला पूरे गांव और बाजार के पानी की निकासी का रास्ता है।कई स्थानों पर नाला टूटा हुआ है, जिससे लोगों के घरों का पानी भी बाहर नहीं निकल पा रहा है। यह स्थिति बाजार आने वाले ग्राहकों के लिए भी बड़ी परेशानी का कारण बन रही है।
ग्रामवासी और जनप्रतिनिधि कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान सामने नहीं आ सका है।

पंचायत सदस्य बोले- कई बार उठाया मुद्दा, हुआ नजरअंदाज

क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोकपुर, अम्बरीष रावत ने कहा कि उन्होंने कई बार इस मुद्दे को उठाया है, लेकिन अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज किया है।
स्वच्छता की दिशा में सरकार के प्रयासों के बावजूद, जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से त्रिलोकपुर पंचायत में साफ-सफाई की स्थिति भयावह बनी हुई है, जिससे आम जनता को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular