Homeउत्तर प्रदेशमुलायम सिंह की जयंती व रामसेवक की पुण्यतिथि पर सपाईयों ने अर्पित...

मुलायम सिंह की जयंती व रामसेवक की पुण्यतिथि पर सपाईयों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

3 / 100 SEO Score

बाराबंकी- समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह की जयंती व समाजवादी के पूर्व सांसद स्वर्गीय रामसेवक यादव जी की पुण्यतिथि पर शहर के बड़ेल स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पहुंचकर सदर विधायक ने  उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुऐ शत शत नमन,किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती व स्वर्गीय राम सेवक यादव की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा कि स्व. राम सेवक यादव ने अपने समय में किसानों की समस्या को लेकर कई बड़े बड़े आंदोलन किए हैं।वह हमेशा गरीबों, मजदूरों और किसानों,तथा सोशितो के लिए संघर्ष किया करते थे सड़क से लेकर संसद तक उन्होंने किसानों की आवाज को बुलंद किया है।उनके ना रहने के बाद उन्ही के नक्शे कदम पर चलकर हम सब के नेता सपा संरक्षक,पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने किसानों, मजदूरों, कामगारों, दलितों और मुसलमानों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। जिन्हें आज पूरा देश नेता जी के नाम से जानता है।
इस अवसर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा, चैयरमैन सुरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व विधायक राम मगन रावत, पूर्व विधायक रतनलाल राव, नसीम कीर्ति, राम चन्द्रर मिश्रा, जसवंत यादव जिला उपाध्यक्ष कामता यादव, प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, प्रतिम सिंह वर्मा, कुर्सी विधानसभा अध्यक्ष सुरेश यादव, मोहम्मद आफाक सदर विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव जी, विश्राम यादव प्रधान, बाबुल मिश्रा, सभासद शिवा कनौजिया, जिला पंचायत सदस्य चखन यादव, पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह यादव, पूर्व प्रधान उमाकांत यादव जी आदि लोग उपस्थित रहे।

3 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular