Homeउत्तर प्रदेशधूमधाम से मनाया गया श्री सत्य साई का 99 वाँ जन्मोत्सव  पेंटिंग,रंगोली...

धूमधाम से मनाया गया श्री सत्य साई का 99 वाँ जन्मोत्सव  पेंटिंग,रंगोली और भजन प्रतियोगिता आयोजित

8 / 100 SEO Score

बाराबंकी-सत्यप्रेमी नगर स्थित वारिस चिल्ड्रेन्स एकेडेमी इण्टर कॉलेज में श्री सत्य साई का 99 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह छः बजे ओमकारम् एवं वेद पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।हवन में श्रद्धालुओं ने साई नाम जप की आहुतियां दी।सत्य साई पर आधारित रंगोली,पेंटिंग एवं भजन प्रतियोगिताओं में कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़ कर हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।सत्य साईं समिति के तत्वाधान में आयोजित भजन कार्यक्रम में गायकों ने साईं  भजनों की शानदार श्रृंखला प्रस्तुत की।अच्युतम केशवं साई दामोदरं , नारायणं जानकी बल्लभं ,एक बार क्षमा करो साई,मेरे बाबा श्री सत्य साईं, प्रणाम स्वीकार करो साई महादेवा , ‘जय गुरु जय गुरु साई नाथ’,’श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा’,’मेरे घर के आगे साई नाथ तेरा मन्दिर बन जाए’,शिरडी साई द्वारिका माई प्रशांतिवासा साई राम’ जैसे भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। साई सेवक विजय आनंद बाजपेई ने साई सन्देश प्रस्तुत किया।नन्हे-मुन्नों ने केक काटकर एवं मोमबत्ती प्रज्ज्वलित करके खुशियां बांटी। महामंगल आरती सम्पन्न होने के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सुरेश त्रिवेदी , कमलेश शुक्ला,रघुवर दयाल द्विवेदी, आरके सोनी, कुमुदेश, बालक राम ,शिवम सिंह,अनुराग मिश्र,पुनीत श्रीवास्तव,अंकुर, विप्रार्क,अमित,शिवा, चंदन श्रीवास्तव,उमाशंकर श्रीवास्तव ,सुमित सहित काफी संख्या में विद्यार्थी एवं भक्तगण मौजूद रहे।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular